वृद्ध महिला के साथ देने पर बोले पीएम मोदी,मैं जीवनभर आपका कर्ज चुकाया रहूंगा
वृद्ध महिला के साथ देने पर बोले पीएम मोदी, मैं जीवनभर आपका कर्ज चुकाता रहूंगा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सियासी रण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है।यूपी में छह चरण का रण हो चुका है।अब अंतिम चरण का रण निर्णायक दौर में है।यही कारण है कि सभी दलों के प्रमुखों ने वाराणसी में डेरा डाल लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें एक वृद्ध महिला को यह कहते हुए सुना गया कि उसने मोदी का नमक खाया और वो उनका साथ नहीं छोड़ सकती।
पीएम मोदी ने इस वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एक मां ये शब्द बोलती है, यह मेरे लिए शब्द नहीं आशीर्वाद है। मैं उस गरीब मां से कहना चाहता हूं कि आपने मोदी का नमक नहीं खाया बल्कि आपका वोट नमक आप तक पहुंचा रहा है। जो नमक आपने मुझे खिलाया है, मैं जीवनभर एक बेटे की तरह उसका कर्ज चुकाता रहूंगा।
आपको बता दें कि पिछले महीने एक वृद्ध महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हुआ था जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही थीं कि मैंने मोदी का नमक खाया है, धोखा नहीं देंगे।यह महिला मैनपुरी की रहने वाली है, जिसके वीडियो को बीजेपी उत्तर प्रदेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया था।बैरहाल इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि नमक मोदी का नहीं देश का नमक है।वहीं जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को साधते हुए आज मिर्चापुर की रैली में इस वृद्ध महिला का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस सदी में भारत की ताकत कैसे बढ़ रही है ये हमने इस कोरोना काल में भी देखा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश संकट के समय में पस्त पड़ गए थे, लेकिन भारत पिछले दो साल से अपने 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आपके लिए ये समय देश के साथ एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का है। इस बार आपका वोट समर्थ भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश के सपनें को साकार करने के लिए है। दुनिया के बड़े-बड़े देश कोरोना काल में अपने नागरिकों को सीधे पैसा नहीं भेज पाए। लेकिन भारत ने इस कोरोना काल में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 30 हजार करोड़ रुपये भेजे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

