विशेष संवाददाता,रांची। परम गो भक्त वृंदावन के कथावाचक डॉ. संजीव कृष्ण ठाकुर का सोमवार को दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पर 3:30 बजे दोपहर में आगमन होगा। उनके प्रमुख शिष्य प्रमोद सारस्वत ने बताया कि ठाकुर जी दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पर दोपहर 3:30 बजे पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा ठाकुर जी जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।जैसा की ज्ञात है कि 18 जुलाई से 24 जुलाई तक जमशेदपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन रखा गया है।महाराज श्री अपने मुखारविंद से सात दिनों तक जमशेदपुर के भागवतप्रेमियों को कथा अमृत वर्षा का लाभ देंगे। कथा का समय दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगा।
कथा राजस्थान शिव मंदिर एमई स्कूल रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर में होगी।प्रमोद सारस्वत ने रांची की समस्त धार्मिक ,सामाजिक संस्थाओं व सभी धर्म प्रेमियों से रांची एयरपोर्ट पहुंचकर महाराज श्री के स्वागत में शामिल होने का आग्रह किया है ।
महाराज श्री का कई बार झारखंड की धरती पर आगमन हो चुका है। यहां उन्होंने कई बार अपने मुखारविंद से कथा अमृत वर्षा का लाभ श्रोताओं को दिया है।





