शायर मुनव्वर राना को वोटर लिस्ट से गायब मिला अपना नाम,कहा-जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं ...
शायर मुनव्वर राना को वोटर लिस्ट से गायब मिला अपना नाम,बोले-जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं... <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में आज 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं। राजधानी लखनऊ में रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना को वोटर लिस्ट से अपना नाम गायब मिला। वोटर लिस्ट अपना नाम गायब होने पर मुनव्वर राना ने अपने दर्द को बयां किया है।मुनव्वर ने कहा कि जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का है।ये चुनाव मुद्दों पर नहीं हो रहा है, बल्कि हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर चुनाव करा रही है।
मुनव्वर राना ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि जहां रहता हूं उसके बराबर में ही पोलिंग बूथ है ये मेरी खुशनसीबी है और मेरे लिए बगल में वोट डालना आसान था।जब कल यहां के सभासद से मैंने पर्ची मांगी तो पता चला कि मेरा वोट ही नहीं है। वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है।सिर्फ मेरी पत्नी का नाम है।उनको पर्ची मिल गई थी।
मुनव्वर ने कहा कि जाहिर सी बात है कि इसमें क्या कर सकते हैं।पिछले चुनाव के वक्त मेरा वोट था। मैं यह आरोप नहीं लगाऊंगा कि मेरा वोट जानबूझकर काटा गया लेकिन इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सुशासन नहीं कुशासन है। इसे बदइंतजामी ही कहेंगे कि हमारी पर्ची हमारे पास नहीं आई और हम वोट नहीं डाल पाए।
पहले इलेक्शन आदमी बेस होता था,अब पार्टी बेस
मुनव्वर राना अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।उन्होंने यूपी चुनाव पर बोलते हुए कहा कि जिन मुद्दो पर चुनाव होना चाहिए था उन मुद्दों पर चुनाव नहीं हुआ।खासतौर पर भाजपा यह लड़ाई उन मुद्दों पर नहीं लड़ रही है जिन पर उसे जवाब देना पड़ता। इसके बदले वे मुद्दे चुने जा रहे हैं जिन पर वो जवाब मांगती है। भाजपा बहकावे पर चुनाव लड़ रही है। पहले इलेक्शन आदमी बेस पर होता था लेकिन अब पार्टी बेस पर होता है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

