शारदीय नवरात्र को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
पत्थलगड़ा कलश यात्रा में जिप उपाध्यक्ष,विधायक प्रत्याशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा/चतरा।पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति पत्थलगड़ा,नावाडीह,कुब्बा और नोनगांव सहित चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश जलयात्रा निकाली गई।जल कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कुमारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य पत्थलगड़ा रामसेवक दांगी समेत सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं के माथे पर कलश देकर जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
जल कलश यात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंडप सुभाष चौक से प्रस्थान करते हुए रामपुर,बरवाडीह,पिपल टोला,गुंजरी गेट, पत्थलगड़ा के रास्ते सिंघानी चौक से पुनः पत्थलगड़ा होते हुए बकुलिया नदी पहुंची,जहां आचार्य द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया और पुनः उसी मार्ग से जल कलश यात्रा दुर्गा मंडप पहुंची,जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की विधिवत्त पूजा अर्चना की गई।इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। भक्ति के रंग में सभी भक्तजन सराबोर दिखे।
जल कलश यात्रा में दुर्गा पूजा समिति पत्थलगड़ा अध्यक्ष महेंद्र दांगी,हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष आशीष दांगी,हिंदू जागरण मंच के जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश दांगी, मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी,मुखिया राधिका देवी, मुखिया कुमारी संगीता सिंह,मुखिया कंचन देवी,पूर्व नावाडीह पंचायत मुखिया मेघन दांगी,सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, युवा नेता बीरबल दांगी, बजरंग दल के लेखराज टाइगर, प्रमोद कुशवाहा, भाजपा नेता वासुदेव दांगी, संजय दांगी, पंसस प्रतिनिधि धुपाल प्रसाद, राजेश दांगी, सतीश कुमार, सुधीर कुमार, किशोरी राम, विनय दांगी, पूर्व मुखिया कुसुमलता कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सुनीता देवी के अतिरिक्त सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।





