प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव विगत दस वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ रूप से कार्य कर रहे सांढ़ निवासी रामनाथ महतो का 26 वर्षीय पुत्र लेखक व शिक्षाविद विपिन कुमार को विश्व सेवा परिषद द्वारा दिये प्रतिवर्ष दिए जाने वाला राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार झारखंड सेवा रत्न से सम्मानित किया गया।





समारोह रांची विश्वविद्यालय के लीगल स्टडीज सेंटर सभागार में आयोजित की गयी थी।समारोह में रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह,झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति टीएन साहू, पूर्व मेयर आशा लकड़ा,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष रूप लक्ष्मी मुंडा, पद्म श्री विजेता मधु मंसूरी एवं छूटनी महतो ,परिषद के अध्यक्ष बीबी राज व अन्य गणमान्य शामिल थे।अतिथियों के हाथों विपिन को प्रतियोगी शिक्षा सेवा के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया।





अवार्ड के लिए परिषद द्वारा मार्च में आवेदन मांगे गए थे।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विपिन कुमार का चयन किया गया।विपिन के अतिरिक्त राज्य के 11 विभूतियों को यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया गया।विपिन एक गरीब परिवार से संबंध रखते है।माता- पिता किसान है।मां बाजार में सब्जी बेचती है।परिवार का कोई भी सदस्य मैट्रिक तक कि पढ़ाई नही कर पाएं,लेकिन विपिन ने भारत के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई पूरी की है।इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्टेट टॉपर भी रहें हैं।अपनी पढ़ाई के साथ साथ छात्र/छात्रों के बीच विगत दस वर्षों से शिक्षा का दीप जलाते आ रहें हैं।विभिन्न गतिविधियों जैसे क्विज,सेमिनार,जागरूकता शिविर,लेखन आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शित व प्रोत्साहित करने का काम कर चुके हैं।





6 पुस्तकों के लेखक है विपिन





बीएचयू से राजनीति विज्ञान से पीजी व नेट की परीक्षा पास करने के बाद मई 2021 में पॉलिटिकल साइंस स्कैनर नामक पांच पुस्तकों का प्रकाशन कर सुर्खियों में रहें है। 2022 में इन्होंने छठी पुस्तक प्रभात पब्लिकेशन द्वारा जीएस स्कैनर का प्रकाशन किये।इनके कई किताबें बेस्ट सेलर के लिस्ट में भी शामिल है।





पूर्व में भी मिल चुके है कई अवार्ड व सम्मान





इन्हें गुरू द्रोणाचार्य अवार्ड-2022,राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड -2023, डॉ. भीमराव अम्बेडकर रत्न अवार्ड 2023,गुरू कृपाचार्य अवार्ड -2023 प्राप्त हुआ है।इसके अलावा इन्हें मुखिया,प्रमुख,जीप सदस्य,विधायक,मंत्री व एसपी ने विभिन्न कार्यक्रम के दौरान समान्नित कर चुके हैं।