प्रतिनिधि,बालूमाथ (लातेहार)। आदर्श नगर मंदिर निर्माण समिति की बैठक मंदिर परिसर में देवेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वामी श्री श्री शेषणारायनचार्य जी महाराज उपस्थिति रहे। मौजूद लोगों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदर्श नगर मंदिर में शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा और रुद्रा यज्ञ 2 मार्च से 9 मार्च तक कराया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।





बैठक में रामजीत सिंह,रती गंझू,धनुषधारी गंझू, प्रदीप गंझू, लालजीत गंझू, निर्मल सिंह,शैलेश सिंह,शंभू प्रसाद सिंह,अवधेश भगत,गजेंद्र चौबे,संजय प्रसाद,ललन सिंह,लवकेश सिंह, विजय कुमार,जितेंद्र सिंह, चंद्रभूषण मिश्रा,रविंद्र प्रसाद,राजकुमार गुप्ता,राम दर्शन तिवारी,अजीत ओझा,अनिल कुमार,जगनारायण पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।