प्रतिनिधि,चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड के जीटी रोड से होकर श्याम जी व बालाजी का झंडा लेकर तीर्थयात्री कोलकाता से राजस्थान पैदल जा रहे थे,जिन्हे चौपारण के श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।





झंडा ले पैदल जा रहे मोनू बंसल एवं चिंटू शर्मा ने बताया कि श्री श्याम मंदिर घुसुरी से 15 अक्तूबर को झंडा लेकर यात्रा शुरू कर श्री श्याम मंदिर खाटूधाम 30 अक्तूबर को पहुंचने का लक्ष्य है। वहीं श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर राजाकटरा कोलकाता से हनुमान जी का झंडा लेकर श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पैदल यात्रा करने निकले है।