देवघर। झारखंड के देवघर में श्रावणी मेले को लेकर मेला क्षेत्र और रूट लाइनिंग के सभी सड़कों समेत पेयजल सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है।रविवार तक कांवरिया रूटलाइन के साथ सड़कों का काम पूरा हो गया।मुख्य रूप से तिवारी चौक से आरके मिशन, जलसार रोड, नंदन पहाड़ रोड और कुमैठा रोड का काम पूरा हो गया है।कांवरिया रूटलाइन में 50 फीसदी स्टैंड नलकूप भी लग गया है।कांवरिया पथ में बालू चलने का काम भी 70 फीसदी पूरा हो गया है।
30 जून से कांवरिया पथ पर बालू डालने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कांवरिया पथ में पीएचडी का शौचालय की मरम्मत और चपानल लगाने का काम तेजी से हो रहा है।अगले तीन चार दिनों में बिजली के तार की मरम्मत का काम कांवरिया पथ में पूरा हो जायेगा।
30 जून को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह देवघर पहुंच रहे हैं।मुख्य सचिव सर्किट हाउस में श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।उसके बाद कांवरिया रूप लाइन में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।इसे ध्यान में रखते हुए तेजी से कांवरिया पथ और रूट लाइन के कार्यों को पूरा किया जा रहा है।देवघर-बासकीनाथ मार्ग में भी सड़क की मरम्मत का कार्य 60 फ़ीसदी पूरा हो चुका है।देवघर- बासुकिनाथ रोड में कांवरियों के पैदल चलने के लिए सड़क किनारे बालू गिरा कर चालने का काम किया जा रहा है। 30 जून के बाद सड़क किनारे बालू भी डाला जायेगा।
आपको बता दें कि आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष त्रियोदशी तिथि पर कल रविवार को बाबा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।सुबह सवा चार बजे बाबा मंदिर का पट खुला तथा सरदारी पूजा पुजारी सुमित झा ने षोड्शोपचार विधि से की।इसके बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिया गया।भक्त शिवगंगा में डुबकी लगाकर बाबा मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान भीड़ से बचने के लिए 5536 लोगों ने शीघ्रदशनम कूपन लेकर बाबा पर जलार्पण किए।रविवार को शुभ तिथि होने के कारण कई भक्तों ने बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान कराए।





