विशेष संवाददाता,रांची। सावन माह के पांचवें सोमवार के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में विराजमान श्री श्यामेश्वर महादेव की पूजा वंदना व जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।प्रातः 5 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया।





श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि भक्तों को मंदिर के तरफ से दूध से अभिषेक करने के लिए प्रतिदिन निशुल्क पात्र में दूध दिया जाता है। सोमवार को भी यह दूध वितरण का विशेष प्रबंध किया जाता है। सावन मास के सभी दिन के लिए अन्नपूर्णा सरावगी व सोमवार के लिए अशोक नगर निवासी पिंटू बरनवाल द्वारा दूध की सेवा दी जाती है। दोपहर 12:30 बजे तक निरंतर भक्तजनों के द्वारा पूजन अनुष्ठान किया जाता रहा। श्री श्यामेश्वर महादेव की जय जयकारों से मंदिर गूंज रहा था। दोपहर 1 बजे से देवों के देव महादेव का विशेष महारुद्राभिषेक किया गया। मंडल के वरीय सदस्य प्रभु दयाल दयाल नारसरिया ने अपने परिवार के साथ दूध दही गंगाजल अनारस घृत शहद एक ईखरस चीनी आदि से महादेव का अभिषेक कर चंदन, रोली,चावल,बेलपत्र, फूल धतूरा, फूल प्रसाद चढ़ाकर आराधना की। मंदिर के आचार्य ने पूजन अनुष्ठान संपन्न करवाया, महाआरती की गई।





सांयकालीन विशेष श्रृंगार





उज्जैन के महाकाल के तर्ज पर श्री श्यामेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। कोलकाता से मंगाए गए फूलों से संपूर्ण शिव परिवार को सजाया गया।केसरिया पेड़ा,सूखे मेवे, खीर का भोग लगाया गया। साईं काल 6बजे से भोलेनाथ के दर्शन हुए। रात्रि 7 बजे आरती करके महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल मोनू, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, रौनक पोद्दार, अरविंद सोमानी,श्याम सुंदर जोशी सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे ।





62वां श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन आज





श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मंगलवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 62वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ सांय 4:30 बजे से होगा। हनुमान जी की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके प्रसाद चढ़ाया जाएगा। सांय 6:30 बजे महाआरती करके प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने भक्तजनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।