पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।पुंदाग स्थित संस्था के मंगल राधिका सदानंद सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रांगण में स्थापित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर मे संस्था के सक्रिय सदस्य ने गुप्तदान द्वारा उनके एवं परिवार के सौजन्य से माता अन्नापूर्णा जन्मदिवस के अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य निर्मल जालान,विशाल जालान,डुंगरमल अग्रवाल श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुर्णमल सर्राफ,बिष्णु सोनी द्वारा भक्तों के बीच 180वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का उद्धाटन कर वितरण कार्य शुरू किया।
अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा कार्य में कृष्ण प्रणामी के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल जालान राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल, सज्जन पाडिया,पुरुषोत्तम मोदी, प्रवीण मोदी,राजेन्द्र अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल,विशाल जालान,आरव मोदी,विष्णु सोनी, मनीष सोनी,ज्ञान धीरज कुमार गुप्ता,चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहू , महिला समिति की मीना मोदी,स्नेहा मोदी, प्रीति अग्रवाल,मुस्कान मोदी,संतोष देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल,उर्मिला पाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।





