विशेष संवाददाता,रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वधान में हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 50वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ भव्य रुप से संपन्न हुआ। मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने महाबली बजरंगबली की दिव्य पावन अखंड ज्योति प्रज्वलित करके केसरिया पेड़ा चना गुड़ फल का प्रसाद अर्पित किया। नारनौली ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ व पाठ वाचकओं का चंदन वंदन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ साज बाज के धुन के बीच श्री गणेश वंदना व श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ प्रारंभ किया । भक्तों ने भक्ति भाव के साथ पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री श्याम मंदिर बजरंग बली सालासर वाले की जय जयकारों से गूंज रहा था। भक्तजन भावविभोर होकर हनुमान जी की ज्योति में आहुति देकर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे थे।
श्री सुंदरकांड पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महाआरती की गई व भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद की सेवा निवेदित कर श्री हनुमान जी के दरबार में मत्था टेका। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक मंगलवार को श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ व प्रत्येक शनिवार को श्री श्याम भंडारा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल मोनू, अनिल नारनौली, श्याम सुंदर जोशी ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
63वां श्री श्याम भंडारा 20 को
श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा शनिवार 20 मई को साय 5 बजे से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 63वां श्री श्याम भंडारा होगा।अध्यक्ष सुरेश सरावगी मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने भक्तजनों को भंडारे में आमंत्रित किया है।





