रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 51वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया।मंदिर के श्री श्याम रसोई में बुंदिया भुजिया चूरमा खीर पूरी व आलू चना का मिक्स सब्जी का छह प्रकार का प्रसाद निर्मित किया गया।





सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान खाटू नरेश लड्डू गोपाल शालिग्राम जी बजरंगबली शिव परिवार व गुरुजनों को प्रसाद का भोग अर्पित किया गया।श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया के नेतृत्व में यजमान सिंघानिया परिवार में आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी का भजन गायन कर भोग स्वीकार करने की मनुहार की। पूरा मंदिर परिसर खाटू नरेश की जय जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर में भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देवी देवताओं को अर्पित प्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित करके महाप्रसाद बनाए गए।





यजमान भगवती प्रसाद सिंघानिया सरोज देवी जयप्रकाश सिंघानिया व गुडिया सिंघानिया ने परिवार के साथ श्री श्याम भंडार की सेवा निवेदित की । यजमान सिंघानिया परिवार मंदिर के आचार्य को श्री श्याम भंडारे का प्रसाद खिला कर भेट प्रदान करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के साथ भंडारा का वितरण प्रारंभ किया गया। प्रसाद प्राप्त करने के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थीं। संपूर्ण अनुशासन युक्त भंडारे में लगभग 3200 से ज्यादा भक्तजनों ने महाप्रसाद प्राप्त किया।





मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, पूर्व सांसद अजय मारू, प्रदीप राजगढ़िया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल मोनू, जयप्रकाश सिंघानिया, अमित सराओगी, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, रतन शर्मा, संजय सराफ, राहुल मारू, अरुण बुधिया, श्यामसुंदर जोशी, राजेश चौधरी, रौनक पोद्दार, अभिषेक सराओगी, सुभाष, मंगल, संतोष सराओगी, कल्पना मारू, सुरेश जैन, प्रकाश काबरा, आनंद मालपानी, प्रकाश अग्रवाल, जगमोहन नारसरिया, आनंद मालपानी, सलज अग्रवाल, सोनू, रोशन खेमका, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र तोषनीवाल, सुजीत चौधरी, झूलन मुंडा, मनीष वर्मा, उपेंद्र कुमार, सुक्रा उरांव, नकुल मुंडा, तरुण शर्मा, संजय शर्मा सेवक ने सहयोग किया। सभी जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।