वरीय संवाददाता,रांची। दीन दयाल विरुद्ध संभारी हरहु नाथ मम संकट भारी,जो यह पढ़े हनुमान चालीसा हुए सिद्धि साखी गौरीसा,तुलसीदास सदा हरि चेरा कीजै नाथ हृदय महु डेरा के सुरताल से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। अवसर था 72वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ का।





श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को होने वाला 72वां कार्यक्रम आज धूमधाम से संपन्न हुआ।सुनील मोदी आशा मोदी ने हनुमान जी महाराज की दिव्य अखंड पावन ज्योति प्रज्वलित करके केसरिया पेड़ा, गुड़ चना,संतरा फल का प्रसाद अर्पित कर परिवार के लिए खुशहाली की प्रार्थना की।मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने पूजन अनुष्ठान विधिवत संपन्न करवाया।श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद की सेवा निवेदित की।सुनील मोदी आशा मोदी ने रामचरितमानस ग्रंथ व पाठ वाचको का चंदन वंदन किया।श्री गणेश वंदना करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक,डफली,झांझ और करताल के सुरताल के साथ श्री सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया।





मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों ने भक्ति भाव से सामूहिक रूप से पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। बजरंगबली की जय जयकारों से हरमू रोड गूंज रहा था। पाठ के समापन के बाद श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय संकीर्तन करके महाआरती की गई। सभी भक्तजनों को केसरिया पेडा़,चना,गुड़ संतरा फल व नारियल का प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया श्रवण ढानढनिया स्नेह पोद्दार श्याम सुंदर जोशी आदि उपस्थित थे।





बुधवार को केशर तिलक श्रृंगार





खाटू नरेश का केसर चंदन तिलक श्रृंगार बुधवार दिनांक 18 10 को होगा संध्या 4:30 बजे भक्तों को केशर चंदन तिलक श्रृंगार के दर्शन होंगे।





शनिवार को श्री श्याम भंडारा





21 अक्टूबर शनिवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 84 वां श्री श्याम भंडारा सायं 5 बजे से होगा।मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने भक्तों का आमंत्रित किया है । उपरोक्त जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।