प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की मजबूत करने को लेकर हजारीबाग परिसदन भवन में बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया व संचालन जिला मंडली संयोजक सदस्य नीलकंठ महतो ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि झारखंड समन्वय समिति मंत्री दर्जा प्राप्त फागु बेसरा उपस्थित हुए,जिसमें 16 प्रखंड एक नगर को संयोजक मंडली कमेटी बनाया गया था,जिसमें बड़कागांव से संजय सिंह को बड़कागांव के संयोजक मंडली का प्रमण पत्र दिया गया। बड़कागांव प्रखंड में 21 लोगों को संयोजक मंडली सदस्य बनाया गया है जो इस प्रकार है। संयोजक मंडली में मुख्य संयोजक संजय सिंह, संयोजक सदस्य झमन महतो, हेमंत भुइयां, राकेश मिश्रा, सफीउल्लाह अंसारी, किशोर राणा, इलियास अंसारी, विशेश्वर राम ,नंदकिशोर भुइयां, संजय भुइयां, शांति देवी, रेशमी टूडू, मोहन सोरेन ,राजेंद्र मुंडा, इंद्रदेव राम,वासुदेव यादव, दीपन साव, सुरेश यादव ,सलमा खातून, वासुदेव यादव, दीपक, सुरेश यादव, सलमा खातून शामिल है।
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया, सदस्य कमलनयन सिंह, सोनाराम मांझी, मोहम्मद इजहार, टेको चंद महतो, रामचंद्र मुर्मू के अलावा कई वरिष्ठ झामुमो नेता उपस्थित थे।





