विशेष संवाददाता,जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ. एमएस सिंह मानस के निर्देशानुसार बुधवार को बिष्टूपुर में वीरांगना की सरायकेला जिला इकाई का गठन किया गया। सरायकेला जिला इकाई की आजीवन सदस्यों के बीच से निर्वाचन पदाधिकारी प्रभा सिंह की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनी गईं पदाधिकारियों में संरक्षक लीलावती देवी,जिला अध्यक्ष संजू सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश सिंह,महासचिव शशिप्रभा सिंह,उपाध्यक्ष रेणु सिंह आदित्यपुर, वंदना सिंह, सरायकेला, नमिता सिंहदेव, ईचागढ़, निधि सिंहदेव, राजखरसावां।सहायक सचिव शांति सिंह, ललिता सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू सिंह, आदित्यपुर।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।





इस मौके पर वीरांगना प्रभा सिंह, सरोज सिंह, सुषमा सिंह, मंजू सिंह, नीलू सिंह, कंचन सिंह, माधवी सिंह, ज्ञानती सिंह, पूर्णिमा सिंह, नीलम सिंह ने सभी को बधाई दी। उक्त जानकारी प्रभा सिंह(निर्वाचन पदाधिकारी,अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन जमशेदपुर) ने दी।