प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार थाना क्षेत्र के आईआरबी 3 कैंप के निकट गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो कोयला लिफ्टर गोपाल केशरी और अमृत गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों कोयला लिफ्टर पिपरवार थाना क्षेत्र के बेंती गांव के रहने वाले हैं जो स्कूटी से बचरा चार नंबर चौक से सामान की खरीददारी करके बेंती गांव वापस आ रहे थे।इसी बीच लूना मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गए। इस मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पिपरवार थाना को दे दी गई है।