प्रतिनिधि,चतरा। सदर अस्पताल चतरा में ऑक्सीजन प्लांट के पास गंदगी अंबार लगा हुआ है। सदर अस्पताल के शौचालय का पानी एवं नाली का पानी ऑक्सीजन प्लांट के आसपास जमा रहता है। ज्ञातव्य है ऑक्सीजन प्लांट से सटे अस्पताल के उपाधीक्षक का कार्यालय है। इसके बावजूद इस ओर उनका ध्यान आकर्षित नहीं है। इसी प्रकार अस्पताल के महिला वार्ड ओर पुरुष वार्ड में बदबू आती है। बदबू और गंदगी के बीच परिजन मरीजों का इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। एक प्रकार से इसे आप भगवान भरोसे चलने वाली व्यवस्था भी कह सकते हैं। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि इतना सब जानने समझने के बावजूद भी इस दिशा में उच्च अधिकारियों का भी ध्यान नहीं है।





