प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो सोमवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रखंड के बीडीओ,सीओ के साथ-साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त पद भार संभाला। उन्होंने निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया।इसके पश्चात स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। जबकि नए प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत प्रखंड व अंचल के साथ-साथ मनरेगा कर्मियों ने गर्मजोशी के साथ किया।





पदभार ग्रहण करने के पश्चात बीडीओ हरिनाथ महतो ने कहा सरकार जब तक चाहेगी तब तक गिद्धौर की जनता की सेवा करने का मुझे अवसर प्रदान मिलेगा। कहा कि जितने दिन भी गिद्धौर में रहूंगा अपनी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी कर्तव्य का निर्वाहण करूंगा। उन्होंने उपस्थित कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों से सहयोग करने व मार्गदर्शन की अपील किया ताकि सरकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंच पाए।





मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी,मनोज मिश्रा, रामदेव ठाकुर,रामकुमार सिंह, मनोज कुमार,सचिन दत्त शर्मा, निर्मल दांगी,पप्पू कुमार यादव,प्रमोद कुमार सिन्हा,दिगंबर पांडेय,चितरंजन शर्मा के अलावा कई गण्यमान्य उपस्थित थे।