पूसू प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार की गई।बैठक में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्वि योजना में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पायी गयी।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की समीक्षा में केरेडारी,चैपारण, बरही,विष्णुगढ़,बरकट्ठा की उपलब्धि 50 प्रतिशत और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पदमा,ईचाक,डाड़ी,विष्णुगढ़ और बरकट्ठा की उपलब्धि 70 प्रतिशत से कम पायी गई। उन्हें अविलंब शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया।पोषण ट्रैकर एप्प में सभी वास्तविक लाभुकों को शत प्रतिशत पोर्टल पर प्रविष्टि करने,लाभार्थियों का वजन, टीएचआर,वीएचएसएनडी,सीबीई गतिविधि आयोजित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
जिलान्तर्गत सभी उत्क्रमण 76 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक पखवाड़ा के अन्दर चयन करने और साथ ही दो दिनों के संबंधित केन्द्रों में चयन की तिथि निर्धारित जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।पोषाहार का अभिश्रव और सेविकाओं,सहायिकाओं के मानदेय उपस्थिति विवरणी प्रत्येक माह के 5वीं तारीख तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही 0-5 वर्ष के बच्चों को आधार पंजीयन हेतु सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को आपरेटर आईडी के लिए आनलाईन आवेदन करते हुए परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया गया।आईडी प्राप्त होते ही उन्हें आंनबोर्ड कराया जायेगा।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राखी चन्द्रा,प्रतिमा कुमारी सहित सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।





