प्रतिनिधि,मनिका। लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग इमली समीप से मनिका पुलिस ने शुक्रवार को सरकारी एंबुलेंस वाहन से अंग्रेजी शराब पकड़ा। वही एंबुलेंस के साथ एको स्पोर्ट कार JH 01CF 6699 को भी पुलिस ने पकड़ा है। उक्त दोनों गाड़ियों के साथ पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एम्बुलेंस का नंबर BR 05P 9083 हैं। खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस में कितना शराब है इसकी जानकारी प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है।





