सरकार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, कहा, सिर्फ विज्ञापनों में दी गई नौकरी
सरकार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा,कहा,सिर्फ विज्ञापनों में दी गई नौकरी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज।संगम नगरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने मंगलवार की देर रात बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने हाथ में थाली, मोमबत्ती, टॉर्च, मोबाइल की लाइट जलाकर कर सड़कों पर निकल कर अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र सरकार के खिलाफ लगातार जमकर नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगी छात्रों का विरोध खासतौर से प्राथमिक शिक्षक की 97 हजार पदों पर भर्ती की मांग को न मानने के खिलाफ था। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 हजार की घोषणा के बाद यदि जल्द पदों को नहीं भरा गया और टीजीटी पीजीटी 2016 व 2021 के चयनित शिक्षकों का समायोजन कर नियुक्ति नहीं दी गई तो 7 जनवरी को चयन बोर्ड पर इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा। इसमे प्रदेश भर के युवा शामिल होंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र कुशल मीडिया के सहारे एकत्रित होकर मंगलवार शाम एक साथ विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने निकले।कटरा, लल्ला चुंगी, एलनगंज, बघाड़ा आदि जगहों में किराए पर रह रहे छात्रों ने सड़कों पर निकल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला।इस दौरान छात्रों का कहना था की सरकार ने केवल विज्ञापनों में ही नौकरी दी है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।इस दौरान छात्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते रहे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

