प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने किया। बैठक में तमाम विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के लोगों से शांति पूर्वक संस्कारी तरीके से सरस्वती पूजा मनाने की सलाह दी गई है। तथा पूजा , जुलूस में अश्लील गाना व भड़काऊ गाना नहीं बजाने की अपील की गई है।





थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया मे भड़काऊ मैसेज भेजेंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पूजा में लोग शराब से दूर रहें ताकि शांति पूर्वक पूजा संपन्न हो सके और निर्धारित समय पर मूर्ति का विसर्जन लोग करें।





मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से जिप सदस्य सुनीता देवी, थाना प्रभारी विनोद तिर्की ,सीआई अनोज कुमार, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम ,रितेश ठाकुर, एस आई विजय कुमार, अभय कुमार, कांग्रेसी नेता रामसेवक सोनी ,सोनू इराकी, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार, भीखन महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पूर्व मुखिया अनीता देवी, संतोष राणा, सतीश कुमार दास, पंचम कुमार, अनुज कुमार, रघुनाथ राम ,रोहित खान, दीपन साव, मोहम्मद हसन, खुर्शीद आलम, वाल्मिकी साव, इंद्रदेव नायक, डोमन राम, किशोर राणा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।