वरीय संवाददाता,रांची।रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित अनिकेत मॉल के सभागार में सवर्ण समाज की एक बैठक सवर्ण समाज समन्वय समिति के संयोजक मनीष सिंह के आवाह्न पर धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले दिनों बिहार में हुए जातिगत जनगणना में सवर्ण समाज की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में सवर्ण समाज के चारों सवर्णों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की कार्ययोजना बनी।
सवर्ण समाज समन्वय समिति के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनाकर काम करने की योजना बनी।
• सवर्ण को अल्पसंख्यक का दर्जा देते हुए आरक्षण की मांग की गई।
•सवर्ण महिलाओं का राजनीतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना।
• नशा विमुक्ति के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाना।
• सवर्ण समाज से राजनीतिक हाशिए पर चल रहे व्यक्तित्वों को सशक्त बनाना।
• वैचारिक मतभेद दूर कर सवर्णों में सामंजस्य बढ़ाना।
• सवर्णों के साथ हो रहे जातीय भेदभाव पर एकजुटता से आवाज उठाना।
• सवर्ण आयोग के गठन की मांग मजबूती से उठाना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र तिवारी, मंच संचालन मनीष कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र तिवारी, डॉ.प्रणव कुमार बब्बू, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार,सूरज कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, अभिषेक चौबे, दिलीप सिंह,सुदर्शन सिंह,सुमन मिश्रा, कृष्ण राम तिवारी एवं विजय दत्त पिंटू समेत अन्य उपस्थित रहे।





