सहारनपुर।भाजपा के शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपने पाले में लाने के लिए वोटरो को साधेंगे। भाजपा के शाह देवबंद और शहर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे।कोटा में मतदाता सम्मेलन में भी पहुंचेंगे।संगठन और पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवबंद पहुंचेंगे और डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे।इसके बाद कोटा में मतदाता सम्मेलन में पहुंचेंगे।शाम साढ़े पांच बजे भाजपा के शाह शहर के शारदा नगर में लोगों से जनसंपर्क करेंगे और पुराने शहर के कुछ इलाकों में भी जनसंपर्क करने जा सकते हैं।

डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के सभी कार्यक्रमों की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर जिले भर में सुरक्षा चाक चौबंद रहे। इसको लेकर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह व एसएसपी आकाश तोमर ने संबंधित पुलिस कर्मियों के सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की, जिन जगहों पर केंद्रीय गृह मंत्री जाएंगे वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर सकती है।
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसको लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।