प्रतिनिधि,चतरा। सदर थाना क्षेत्र के हसबो गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह (27 वर्ष) पिता राज कुमार सिंह को सांप ने काट लिया है। परिजनों की तत्परता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कमलेश सिंह तड़के अपनी बारी में जा रहे थे। इसी क्रम में पत्तो के झुरमुट से निकले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप की पहचान नहीं हो पाई है।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ अरविंद कुमार ने बताया कि पहले से कुछ सुधार है। अपनी देख रेख मे उपचार कर रहा हूं। जरूरत पड़ने पर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा सकता है।





