प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा उलियान स्थित शहीद के बेदी पर पहुंचकर उन्हें अपनी पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।





इस दौरान सांसद ने कहा की निर्मल दा ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को एक नए मुकाम पर पहुंचाया था। उन्होंने झारखंड आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाने का काम किया था।सांसद ने कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि जिस शोषण मुक्त और समरसता युक्त झारखंड के निर्माण का सपना उन्होंने देखा था, उसके लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। साथ ही उन्होंने सांसद कहा निर्मल महतो झारखंड को भारत देश में ऐसा प्रदेश बनाना चाहते थे।जहां एक मानव दूसरे मानव का शोषण न करें। मगर आज भी झारखंड में गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है और अब झारखंड राज्य को एक सही दिशा देने की जरूरत है।बताते चलें कि संसद सत्र चलने के कारण सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली से संध्या शहर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।





मौके पर मुख्य रूप से नीरज सिंह, दीपू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रशांत पोद्दार,विनोद राय, चंचल चक्रवर्ती, नागेंद्र पांडेय, ललन यादव, अभय चौबे, दीपक तिवारी, आनंद कुमार, कृष्णा यादव, विराज, सुशील पांडे, दीपू शर्मा, संजय रजक, मारुति पांडे, राहुल तिवारी, दीपक नाग, अशोक मिश्रा, आजाद समद, विनय कंचन, गोपाल जायसवाल, शंकर राय, राजू, बलबीर मंडल, संजीव कुमार, नवजोत सिंह सोहेल, सागर राय, धर्मा शर्मा, रोहन कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, कृष्णा यादव, टीडी गांगुली, दीपक नाग, सुनील यादव, सौरभ जायसवाल, मिक्की सोनकर समेत अन्य मौजूद थे।