पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू। भाजपा सांसद और फिल्मस्टार रवि किशन पलामू दौरे पर पहुंचे। वो यहां पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।इस दौरान उन्होंने प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।
झारखंड में घुसपैठिए राज कर रहे हैं,झारखंड में क्यों चरम पर है लव जिहाद।यह सवाल फिल्म स्टार गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने पलामू में किया है। रवि किशन पलामू में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे।पांकी के विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने झारखंड की सरकार पर कई टिप्पणियां की हैं।
रवि किशन ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिए राज कर रहे है,लव जिहाद चरम पर है।उन्होंने कहा कि आखिर इस हालात के लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब कौन देगा।झारखंड का राजा आदिवासी है, लेकिन आदिवासियों के खिलाफ ही षड्यंत्र रची जाती है और उनकी संपत्ति को लूटा जा रहा है,क्यों एक समुदाय की जनसंख्या कम हो रही है, यह किसकी साजिश है, क्यों एक समुदाय को ताकतवर बनाया जा रहा है।झारखंड में धर्म परिवर्तन लव जिहाद एवं घुसपैठिए के खिलाफ वक्त आ गया है जवाब देने का। यह जवाब वोट के माध्यम से दिया जाएगा। रवि किशन ने कहा कि झारखंड में लोगों को बालू नहीं मिल रहा है।बालू माफिया राज कर रहे हैं।





