मेरठ।कहते हैं ना कि जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में इमराना की उम्र बढ़ती जा रही थी,लेकिन की शादी नहीं हो पा रही थी।शादी न होने कारण था इमराना की लंबाई जो सिर्फ साढ़े तीन फीट थी।इमराना को भी उसका हमसफर मिल गया और दोनों का निकाह हो गया। दोनों का निकाह को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

आपको बता दें कि जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के बड़े बाजार निवासी इमराना और हापुड़ के मोती कॉलोनी के रहने वाले 38 वर्षीय इमरान इब्राहिम के कद के कारण निकाह नहीं हो पा रहा था।इमराना की भी लंबाई कम होने के कारण निकाह में दिक्कत आ रही थी।दोनों के परिजन काफी अरसे से रिश्ता तलाश रहे थे,लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच इमराना के एक रिश्तेदार ने परिजनों को हापुड़ के रहने वाले इब्राहिम के बारे में बताया।रिश्तेदारों की पहल पर इब्राहिम और इमराना का रिश्ता दो दिन में तय हो गया और शनिवार को दोनों का निकाह हो गया।

अब इमराना और इब्राहिम एक दूसरे के जीवन भर के साथी बन गए हैं। इमरान इब्राहिम अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं। हालांकि छोटे कद के कारण उन्हें जीवन में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा,लेकिन इन कठिनाइयों से लड़कर दोनों का निकाह हो गया। दोनों ने अब अपने आगे के भविष्य के लिए सपने देखने शुरू कर दिए हैं। इमरान हापुड़ जिले में फ्रूट शॉप चलाते है।

इब्राहिम के छोटे भाई सिराजुल हक की शादी 6 साल पहले और छोटी बहन की शादी 9 साल पहले हुई थी।इब्राहिम के माता-पिता का इंतकाल हो चुका है।इमराना के परिवार वालों की मानें तो बेटी की शादी को लेकर बड़ी चिंता थी। बहुत रिश्ते देखे,लेकिन लंबाई कम होने के कारण दूल्हा नहीं मिला। अब रिश्तेदारी में जब इसी कद का एक लड़का मिला तो उन्होंने चट मंगनी पट ब्याह कर दिया। शादी के बाद दोनों परिवार में खुशी का माहौल है।