प्रतिनिधि,बड़कागांव।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के अभाव के कारण मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है, जिसमें विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड एवं नाइट शिफ्ट में मरीज को परेशानी हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालय लिपिक आशीष वर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद समेंत तीन डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है।डॉक्टर पूनम मिंज ,डेंटल डॉक्टर डॉक्टर पूजा कुमारी के सहारे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है।डॉक्टर की कमी के कारण परेशानियां बढ़ गई हैं।
स्थिति को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द बड़का गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पद स्थापना करने की मांग की है, जिसमें मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी जिप सदस्य यासमीन निशा ,सुनीता देवी ,गीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता संजय सिंह , मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मोहम्मद तकरीमुउल्लाह खान, विमला देवी, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल है।





