प्रतिनिधि,चतरा। सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र च़तरा के डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से मिशन इंद्रधनुष-3 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।मिशन इंद्रधनुष में 0 से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।





इस अवसर पर उपाधीक्षक मनीष लाल,डॉ आशुतोष, डॉक्टर आशीष कुमार, अस्पताल प्रबंधक कुश कुमार,दिलेर खान, अवध किशोर पाठक, आनंद किशोर,नसीम अंसारी तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।