प्रतिनिधि,दुमका। विश्व प्रसिद्ध नागेश ज्योतिर्लिंग फौजदारी बाबा बासुकिनाथ धाम में लगी श्रावणी मेले के पहली सोमवारी को शिव भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ देखी जा रही है। पूरा मेला क्षेत्र हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा है। शिव भक्तों के रंग से मंदिर परिसर सराबोर हो गया है।जिले के उपायुक्त शंकर शुक्ला देर रात्रि से ही मेला क्षेत्र में उपस्थित रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।





रूट लाइन के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी उपस्थित हैं।कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु जलार्पण कर रहे हैं।सीसी टीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम जरूरी के दवा के साथ उपस्थित हैं। इसके अतिरिक्त पवित्र शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रही है।सूचना सहायता कर्मी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हैं और श्रद्धालुओं को आवश्यक मदद कर रहे हैं।