वाराणसी।देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय माह सावन होता है।उससे भी अधिक प्रिय सावन में पड़ने वाला हर सोमवार होता है।आज सावन का तीसरा सोमवार है।मान्यता है कि सोमवार को महादेव की विधिवत पूजा और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आध्यात्मिक नगरी काशी में वैसे तो सालभर भक्त आते रहते है,लेकिन सावन के सोमवार के दिन महादेव के काशी की रौनक देखने लायक होती है।





आपको बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार पर देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी केशरिया रंग में रंगी हुई नजर आ रही है।मानों जैसे आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा हो।काशी में रात से ही मन में कामना लिए की सावन के तीसरे सोमवार को लाखों की संख्या में कांवड़ियां देवाधिदेव महादेव को का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। गंगा घाट से लेकर सडकों तक कावड़ियों की भीड़ नजर आ रही हैं।

केसरियां रंग में रंगे कांवड़िया गंगा में स्नान कर महादेव का जलाभिषेक जल चढ़ाने के लिए लाइन में लग जा रहे हैं। महादेव के प्रति आस्था इतनी की घंटों लाइन में लगने के बाद भी बोल बम के नारे के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं।मान्यता है कि काशी में सावन के सोमवार को जल चढ़ाने से हर पाप से मुक्ति मिलती हैं।द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम भगवान विश्वेश्वर की नगरी काशी देवाधिदेव महादेव भक्तों के हर हर महादेव के नारों से गूंज रही है।