अयोध्या।देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन का आज पहला सोमवार।रामनगरी में शिव के जयकारों की गूंज मची है।आज के दिन भक्त पूरी श्रद्धा से देवाधिदेव महादेव को खुश करने की कोशिश करते हैं।रामनगरी अयोध्या में सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए उमड़े हैं।सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालु सरयू में स्नान कर भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। रामनगरी में कोरोना काल के बाद आस्था का सैलाब उमड़ा है।सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है।





आपको बता दें कि देवाधिदेव महादेव को सावन का महीना सबसे प्रिय है।सावन के सोमवार पर दर्शन पूजन का विशेष महत्व है।सावन के सोमवार पर जलाभिषेक और पूजन करने से देवाधिदेव महादेव मनोवांछित फल देते हैं। देवाधिदेव महादेव को खुश करने के लिए सावन का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।सावन माह में की गई देवाधिदेव महादेव की पूजा से विशेष पुण्य-लाभ भी मिलते हैं।द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर नाथ मंदिर पर स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में दर्शन और पूजन करते हैं। सावन के महीने में आसपास के जिलों के श्रद्धालु सरयू में स्नान कर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने रामनगरी अयोध्या पहुंचते हैं।गंगा जल से घर में सुख-समृद्धि आती है, वहीं भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।