प्रतिनिधि,चतरा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप)चतरा इकाई की बैठक चतरा कॉलेज चतरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री उज्ज्वल कुमार ने किया।





अभाविप के नगर मंत्री उज्ज्वल कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। यह संगठन हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करती है। नगर मंत्री उज्ज्वल कुमार के द्वारा पुरानी इकाई को भंग कर नई इकाई की घोषणा की गई।





बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी ने कहा कि अभाविप अपने कार्य पद्धति के बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन बनीं है। परिषद कार्यकर्ता गुरु-शिष्य की परंपरा का ख्याल रखती है। गठित नई इकाई में साहिल शांघा को कॉलेज अध्‍यक्ष,प्रियांशु पांडे को कॉलेज मंत्री,प्रियांशु सिंह , मुन्ना यादव, सुंदर कुमार साहू ,नैंसी बरखा को उपाध्यक्ष, सत्यम गुप्ता को सचिव,लवकेश कुमार, आदर्श कुमार को सह सचिव,दीपू कुमार साहू को मीडिया प्रभारी,सूरज कुमार को सह मीडिया प्रभारी,सकेन्दर कुमार को कला मंच प्रभारी,सुनील कुमार को सह कला मंच प्रभारी,निशी कुमारी को कॉलेज छात्रा प्रमुख,शैली गुप्ता को कॉलेज सह छात्रा प्रमुख,मयंक राज मिश्रा को कॉलेज सोशल मीडिया,आशीष कुमार को कॉलेज खेल प्रमुख,जयनंदन कुमार को सह कॉलेज प्रमुख,निशांत कुमार सिंह को कॉलेज प्रभारी,शुभम कुमार यादव को सह कॉलेज प्रभारी,विकाश केशरी को एसएफडी कॉलेज प्रमुख, प्रियांशु गुप्ता को कॉलेज एसएफएस प्रमुख बनाया गया। वहीं कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमन कुमार, मयंक कुमार, लौकेश कुमार, करण कुमार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार धीरज यादव, सुधांशु कुमार, शुभम कुमार, सकेंदर कुमार, अंकित कुमार, अमित कुमार, शंकर कुमार को चयनित किया गया।





इस मौके पर नगर अध्यक्ष डीएन राम, जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी, नगर मंत्री उज्जवल कुमार, नगर सह मंत्री अर्णव श्रीवास्तव, सनी कुमार,अनुराग आर्य,करण कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभय राज,जिला एसएफडी संयोजक रौनक सिंह, जिला कला मंच मनीष गोप, एसएफएस विशाल प्रजापति समेत कई छात्र नेता उपस्थित थे।