प्रतिनिधि,सिंदरी। सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में हाथ-से-हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला से नियुक्त पर्यवेक्षक मधु मोदक एवं कृतिभूषण रूज के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंदरी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ-से-हाथ जोड़ो कार्यक्रम को हरटोला, हर मोहल्ला, प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का जो निर्देश है। इसे सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी पूरा करने का संकल्प लिया। इसके अलावा केंद्र सरकार के द्वारा अनवरत मूल्य वृद्धि एवं मजदूर किसान के विरुद्ध कार्य से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है, इसे जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।
समारोह को सफल बनाने में सांसद पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा, कमल देव सिंह, शिवाकांत दुबे, विश्वनाथ सिंह, विदेशी सिंह, सोमनाथ दुबे, मदन प्रसाद, हरीश चंद्र दुबे, कमलेश तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, मनोहर श्रीवास्तव, मनोज घोष, अजय विश्वकर्मा, सत्यदेव सिंह, चंद्र विजय सिंह, अशोक सिंह, गोपाल साहा, बृजभूषण दुबे, अरविंद कुमार, गुड ले सनातन मंडल के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसी ने भाग लिए।





