सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल
विधायक प्रतिनिधि की सराहनीय पहल:सतीश चन्द्र मिश्र
सिंदरी। विधानसभा क्षेत्र के विधायक के अस्वस्थ होने के वाबजूद उनकी धर्मपत्नी के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलने वाले विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो एवं धर्मेन्द्र महतो की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में विकास कार्य प्रगतिशील है।विदित हो कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क,रेल सुविधाएं आदि का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी और जनहित में उक्त सड़कों का निर्माण एवं मजबूती के साथ चौड़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ने जानकारी दी कि निम्न सड़कें बनने से बलियापुर-झरिया, बलियापुर-धनबाद अब जाना बिल्कुल सरल हो गया है,जिससे व्यापारी वर्ग, नौकरी पेशा वाले लोगों में काफी संतोष की भावना है। इसी क्रम में झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग में 2018 के बाद अचानक प्रतिवर्ष गाड़ियों का अत्यधिक दवाब सड़क पर पड़ा है, जिसके वजह से सही अनुमान ना होने से प्रतिवर्ष सड़क धराशाई हो जा रहा है। मुख्यमार्ग को कुमार महतो ने खुद खड़े होकर जेसीबी से खुदवाकर भरवाया, जिससे फिलहाल कांड्रा के पास की सड़क चलने लायक हो गया है।
निम्न सड़क भी जल्द बन कर लोगों के लिए तैयार होगी, जिसमें मुख्यत
बलियापुर - झरिया मुख्य पथ रखितपुर रेलवे फाटक से उभयडीह होते हुए निचितपुर गुबूडीह हिरक मुख्य पथ निर्माण तक 3.00 कि.मी.
डांगी शिव मंदिर से प्रधानखता पीडब्ल्यूडी पथ माया गोपीनाथ-डोद तक का पथ निर्माण 3 कि.मी.
गोविन्दपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंडुकी पंचायत शिमला महतो होला से सुगी जोड़िया पुष्व तक पथ निर्माण 2.00 किमी
रतनपुर जीटी रोड से खुदिमा नदी रमसान तक पथ निर्माण 1.5 किमी
बलियापुर प्रखण्ड अन्तर्गत बलियापुर - सिंदरी मुख्य पथ गुटीहाइ बस्ती से माया खेड्बन, कुशबेरिया, गड़िया छु होते हुए आसनबनी तक पत्र निर्माण - 3 कि. मी.
गोविन्दपुर प्रखण्ड अन्तर्गत गोरतोपा पंचायत में डोमनडीह आदिवासी होला से लेकर किनुडीह सहरधार होते हुए बहादुरपुर तक पथ निर्माण 1.5 कि. मी.
बलियापुर प्रखण्ड अन्तर्गत विरसिंहपुर शालविशाल गड़ीयाधुद कामेश्वर मरांडी के घर से लंकेश्वर हुड के घर तक पथ निर्माण 1 किमी.
गोविन्दपुर प्रखण्ड अन्तर्गत मटियाला पंचायत महियाचा से मोहनपुर तक सड़क निर्माण - 3.00 कि. मी.
बलियापुर प्रखण्ड अन्तर्गत विरसिंहपुर पंचायत खिलकनाली,सुरेन्द्र मूर्फ के घर से विरसिंहपुर पंचायत सचिवालय तक पथ निर्माण 1.5 कि.मी.
गोविन्दपुर प्रखंड अन्तर्गत कुरची सष्टी वड्यान से कुलदीप महतो महुआ बगान होते हुए प्रा. विद्यालय ग्रामधान तक पय निर्माण 1. किमी.
उपरोक्त सड़कें बनने के बाद सिंदरी विधानसभा चारों ओर से उन्नत हो जाएगा, ऐसा विधायक प्रतिनिधि का कहना है।





