सिमडेगा माॅब लिंचिंग मामले में सीआईडी व आईजी करेंगे जांच, राज्यपाल से तलब मिलने के बाद डीजीपी ने दिया आदेश
सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में CID व IG करेंगे जांच, राज्यपाल से तलब मिलने के बाद डीजीपी ने दिया आदेश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में मॉब लिंचिंग के शिकार संजू प्रधान की मौत मामले में बुधवार को पुलिस महानिदेशक नीरज कुमार सिन्हा को राजभवन तलब किया। राज्यपाल ने घटना की निंदा करते हुए इसे पीड़ादायक कहा है और डीजीपी से अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली। राज्यपाल ने डीजीपी को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सिमडेगा मॉब लिंचिंग में संजू प्रधान की हत्या मामले में डीजीपी नीरज सिन्हा ने बुधवार को जांच का आदेश दिया।उन्होंने सीआईडी के अलावा आईजी पंकज कंबोज को भी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
आपको बता दें कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजरा गांव में चार जनवरी को भीड़ ने भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान को पीट-पीट कर मार डाला था और शव को जला डाला था। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान सुबन बूढ़ काे गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों भाजपा के बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास,अमर बाउरी सहित कई नेताओं ने राज्यपाल से मिल कर संजू प्रधान मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की थी।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मृतक की पत्नी सपना कुमारी व उनके परिजन को साथ लेकर राज्यपाल से मिले थे. संजू प्रधान की पत्नी ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

