विशेष संवाददाता,रांची। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के हिस्से के रूप में संस्थान के मुख्यालय रांची में अपने कर्मियों को पंच प्राण शपथ दिलायी।
इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) आरएन झा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण, मुख्यालय-रांची और क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
देश की स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा की याद में मेरी माटी मेरा देश भारत की मिट्टी और वीरता के एकीकृत उत्सव की कल्पना करता है। अपनी भूमि से जुड़कर और अपने नायकों का सम्मान करके मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करेगा और भावी पीढ़ियों को भारत की पोषित विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगा।
मेरी माटी मेरा देश पंचायत/ग्राम ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समारोह आयोजित करके देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का श्रद्धांजलि देने का एक अवसर है।उक्त जानकारी संजय कुमार दुबे(महाप्रबंधक (टीएस/जनसम्पर्क) ने दी।





