विशेष संवाददाता,रांची।सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में फिट इंडिया मिशन के तहत 3 किलोमीटर फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0 का आयोजन किया गया। इस रन में संस्थान के 120 कर्मियों ने भाग लिया। सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक,मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा के अलावा महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष की उपस्थिति रही।





स्वस्थ जीवन शैली में स्वच्छता के महत्व को ध्यान में रखते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन इस वर्ष स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत थीम के साथ फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0 के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह एक महीने तक चलने वाला अभियान है जो 1अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2023 को यूनिटी रन के साथ समाप्त होगा। इस अभियान का उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करना और हम सभी को मोटापा,आलस्य,तनाव,चिन्ता आदि जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करना है।





फिट इंडिया मिशन 2019 में लांच किया गया था,जिसमें फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने, व्यवहार में बदलाव लाने और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय जीवनशैली की ओर बढ़ने और फिटनेस पर जागरूकता को बढ़ावा देने की परिकल्पना की गयी है।