प्रतिनिधि, इचाक। सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक में माहवारी स्वास्थ्य स्वच्छता प्रमंडल के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें हेल्थ प्रमोटर डॉली कुमारी एवं डोली कुमारी का विशेष योगदान रहा।इस कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महावारी स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को विशेष जानकारी दी गई तथा बच्चों को बताया गया कि अपने साथ-साथ आस पास पड़ोस के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीवन कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में स्वास्थ्य के बारे में विशेष जानकारी मिलती है। प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में स्वास्थ संबंधी की जानकारी मिलती है तथा बच्चे स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हैं।शिक्षक ओंकार मेहता ने कहा कि इस प्रकार की जानकारी देना अति आवश्यक है क्योंकि यह कई बीमारियों से दूर रखता है।
इस कार्यक्रम में खुशबू कुमारी, शिवानी कुमारी, भारती कुमारी, बिंदिया कुमारी,कृति कुमारी, स्वेता कुमारी, आर्या कुमारी,कुमकुम कुमारी, अनिता कुमारी,ममता कुमारी, नीतू कुमारी, अमन कुमार,प्रिंस कुमार,रणधीर कुमार,दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा। इसके साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक राजेश प्रसाद, योगेश कुमार,वासुदेव पांडे,प्रोफेसर मुन्ना पांडे,प्रोफेसर कुमारी अंजली,प्रोफेसर सुलेखा कुमारी, सत्येंद्र राणा का विशेष भूमिका रहा।





