सीएम योगी को 26 साल से धरना दें रहे स्कूल टीचर ने ललकारा, लड़ेंगे गोरखपुर से चुनाव
सीएम योगी को 26 साल से धरना दे रहे स्कूल टीचर ने ललकारा, लड़ेंगे गोरखपुर से चुनाव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग भी चरम पर है।
रोज नए समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को गोरखपुर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन किया।अब इस विधानसभा पर प्रदेश के लोगों की नजर टिक गयी हैं।सीएम योगी को अब एक पूर्व स्कूल टीचर ने चुनौती देने का ऐलान किया है,और तो और उन्होने करहल से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी चुनौती देने के लिए मन बना लिया है।
आपको बता दें कि पूर्व स्कूल टीचर एंटी करप्शन एक्टिविस्ट विजय सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है।विजय योगी के गढ़ गोरखपुर सदर से विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। विजय ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और 9 फरवरी को नामांकन करूंगा।नामांकन करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी है। 3 मार्च को मतदान होगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

