सीएम योगी से मिलने की गजब दीवानगी, जयपुर से पैदल ही चले आए मामचंद आनंद
सीएम योगी से मिलने की गजब दीवानगी,जयपुर से पैदल ही चले आए मामचंद आनंद <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।एक बड़ा गजब वाक्या हुआ है।राजस्थान की राजधानी जयपुर से मामचंद आनंद ने पैदल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। मामचंद नाथपंथ और योगी आदित्यनाथ से बहुत प्रभावित हैं।मामचंद पंथ में शामिल होकर अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए योगी का मार्गदर्शन चाहते हैं।
मामचंद ने बताया कि शिव अवतारी गुरु गोरक्षनाथ द्वारा प्रवर्तित नाथपंथ उन्हें खासा प्रभावित करता है,क्योंकि इस पंथ का ध्येय लोक कल्याण है और वर्तमान में गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में भी पंथ के ध्येय को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जयपुर से पैदल इसलिए चल पड़े ताकि वह यह संदेश दे सकें कि वे सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर नाथपंथ को स्वीकार करने के लिए कितने आतुर हैं और योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके जीवन में नई दिशा दिखाई देगी।वह अपने जीवन को एक नया आयाम देना चाहते हैं।
आपको बता दें कि मामचंद आनंद पेशे से वाहन चालक हैं। मामचंद तीन बच्चों के पिता हैं और अब गृहस्थ से संन्यास जीवन में आकर अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को समझना चाहते हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

