रांची।देश के राज्यों में जहां केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन और हिंसा हो रही हैl वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर शुक्रवार को ट्रोल हो गए हैंl व्यूअर्स ने सोरेन के फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर केंद्र की अग्निपथ योजना पर कमेंट क्या किया ट्रोल कर दिया।
सीएम सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर। इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद क्या की जा सकती हैl जागो भविष्य के कर्णधारों जागोlइसके बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों ने 6 मिनट में 127 से अधिक कमेंट किए।ये आंकड़ा 11 मिनट में 200 से ज्यादा हो गयाl।
जानें क्या लिखा व्यूअर्स ने
सीएम सोरेन को अधिकतर लोगों ने उनके कमेंट की वजह से कटघरे में खड़ा किया।फेसबुक पर पुनीता सिंह ने लिखा है कि आप झारखंड की जनता को ठग सकते हैं,इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं आप'lसूरज राणा ने लिखा है कि आप भी वही कर रहे हैं सारा का सारा अनुबंध टीचर का पेमेंट 25000 के जगह 10000 कर दीजिए'lराकेश कुमार दास ने लिखा है कि केंद्र को हटाइए ना आप कुछ कीजिए मान्यवर सिर्फ बयानबाजी मत कीजिए,बहाली कीजिए'lप्रीतम सरकार ने लिखा है कि खुद का देखिए ना अपना घर शीशे का हो तो किसी के घर में पत्थर नहीं मारना चाहिएl
सीएम सोरेन ट्विटर पर भी घिरे व्यूअर्स से
कुछ ऐसे भी हैं जो सीएम सोरेन के फेसबुक पेज पर लिखा है।स्टेला ने लिखा है कि सही सही वक्त पर सही कटाक्ष। सीएम सोरेन के ट्विटर अकाउंट पर ओम वर्मा ने लिखा है कि आपके द्वारा दिया गया वादा हम सभी को याद है ना किसी को नौकरी मिली और न मिला रोजगार और नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता।हिमांशु ने लिखा है कि आप जबसे बागडोर संभाले हैं आपने क्या किया राज्य के आदिवासियों के लिए।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध झारखंड के पलामू और धनबाद जिले में भी हुआ।डाल्टनगंज में युवाओं ने रेलवे ट्रैक को 45 मिनट के लिए जाम कर दिया।धनबाद में भी सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कियाl





