दुमका।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर बुधवार की शाम दुमका पहुंचे।दुमका प्रवास के दौरान सीएम गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में सर्वजन पेंशन योजना के प्रमंडल स्तरीय समापन समारोह में भाग शामिल होंगे और 401 करोड़ की 112 योजनाओं की सौगात दुमका के लोगों को देंगे। 1.91 करोड़ की 53 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
सीएम हेमंत सोरेन 319.20 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।गुहियाजोरी स्थित संत जोसेफ स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करेंगे और स्कूली छात्रों के साथ वहां संवाद करेंगे। सर्वजन पेंशन योजना के प्रमंडल स्तरीय समापन समारोह में सांसद शिबू सोरेन सहित झारखंड सरकार मंत्री मंत्री बादल एवं जोबा मांझी के साथ संताल परगना के कई विधायक और जिला परिषद की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।दुमका जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।मंत्री बादल और जोबा मांझी समेत क्षेत्र के कई विधायक भी मौजूद रहेंगे।
सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को दुमका एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचे। राजभवन में कई संघ-संगठन के लोगों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की।मिलने वालों में सबसे ज्यादा सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की थी जो पुरानी पेंशन योजना के लागू करने के दिशा में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को लेकर उत्साहित थे।
सीएम हेमंत सोरेन से मिलने के लिए भारी संख्या में सहायक पुलिस दुमका राजभवन पहुंचे।इनमें कई महिला सहायक पुलिस गोद में बच्चा को लेकर पहुंची। सहायक पुलिस की नियुक्ति झारखंड के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में संविदा के आधार पर वर्ष 2017 में हुई थी। प्रत्येक सहायक पुलिस को मानदेय के रुप में मात्र 10 हजार रुपए एकमुश्त प्रतिमाह मिलता है।इन सहायक पुलिस कर्मियों के संविदा की अवधि 9 और 10 अगस्त को खत्म हो रही है। अवधि विस्तार के लिए सहायक पुलिस संघर्ष कर रहे हैं। सहायक पुलिस कर्मियों ने बताया कि संविदा का अवधि विस्तार के लिए दुमका के एसपी और संताल परगना के डीआईजी ने राज्य मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा था।





