रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार धनबाद में रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।सीएम समारोह में विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे और साथ ही साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।बेरोजगारों को नियुक्त पत्र तभी देंगे।
धनबाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।कार्यक्रम स्थल रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) और बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है।हवाईपट्टी से सर्किट हाउस और सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल गोल्फ ग्राउंड तक मार्ग पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
समारोह में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी रहेंगे। मथुरा प्रसाद महतो विधायक टुंडी, अपर्णा सेनगुप्ता विधायक निरसा, ढुलू महतो विधायक बाघमारा, राज सिन्हा विधायक धनबाद, पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक झरिया एवं इंद्रजीत महतो विधायक सिंदरी भी मौजूद रहेंगे।
सीएम सोरेन करेंगे 512.14 करोड़ की योजना का शिलान्यास व उद्घाटन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को 350.86 करोड़ रुपए की 118 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 161.28 करोड़ रुपए की 106 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। 18946 लाभुकों के बीच 48.911 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।सभी उद्घाटन और शिलान्यास ऑन लाइन होंगे।कार्यक्रम स्थल पर ही शिलापट्ट होगी और यहीं से उद्घाटन-शिलान्यास संपन्न होंगे।
सीएम सोरेन 174 व्यक्तियों को देंगे नियुक्ति पत्र
सीएम सोरेन कार्यक्रम में 174 व्यक्तियों को नियुक्त पत्र देंगे। इसमें कुछ सरकारी नौकरी होंगी तो कुछ कौशल विकास के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।
सीएम तीन घंटे रहेंगे धनबाद में
मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन तीन घंटे धनबाद में रहेंगे। इस दौरान हवाईअड्डा से सर्किट हाउस तथा वहां से कार्यक्रम स्थल रणधीर वर्मा स्टेडियम जाएंगे।
12.45- बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर पहुंचेंगे
12.50- हवाईपट्टी से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे
01- सर्किट हाउस से रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंचेंगे
03- गोल्फ ग्राउंड से सर्किट हाउस के लिए रवाना
03.05- सर्किट हाउस पहुंचेंगे
3.30- सर्किट हाउस से हवाईपट्टी के लिए रवाना
3.45- हवाईपट्टी से रांची के लिए रवाना





