रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अयोग्यता के मामले में शनिवार को बयान दिया है।सीएम ने कहा कि जहां तक झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता का सवाल है,मुझे लगता है कि ऐसी कोई अस्थिरता नहीं है,सब कुछ सामान्य है।यह एक कृत्रिम बवंडर है।





सीएम सोरेन ने कहा कि आप चुनाव आयोग और राज्यपाल (अयोग्यता मुद्दा) का जिक्र कर रहे हैं। इस संदर्भ में मैं कहना चाहता हूं कि यह देश में पहली ऐसी घटना है जिसमें सीएम चुनाव आयोग और राज्यपाल के दरवाजे पर जाते हैं। हाथ जोड़कर पूछते हैं कि उनकी सजा क्या होनी चाहिए।





सीएम सोरेन ने कहा कि यह माहौल हमारे द्वारा नहीं बनाया गया है।यह हमारे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बनाया गया है। क्या आपने कभी किसी अपराधी को सजा की मांग करते देखा है।अगर मैं अपराधी हूं तो मुझे सजा दो।