सीएम हेमंत का ऐलान,बाइक-स्कूटर में पेट्रोल भरवाने पर मिलेगी 25 रूपए की सब्सिडी, जानें निम्नतम और शर्तें
सीएम हेमंत का ऐलान,बाइक-स्कूटर में पेट्रोल भरवाने पर मिलेगी 25 रुपए की सब्सिडी,जानें नियम और शर्तें <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के दूसरी वर्षगांठ पर पेट्रोल की ऊंची कीमतों से आम आदमी को राहत देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार गरीब बाइक और स्कूटर वालों को पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता देगी। राशन कार्डधारी ऐसे ग्राहक हर माह अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल पर ये लाभ उठा सकते हैं।पेट्रोल पंप पर उन्हें पूरी कीमत देनी होगी और राज्य सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सब्सिडी की राशि खाते में भेजेगी।राज्य में आंकड़ों के अनुसार राशन कार्डधारियों की कुल संख्या करीब 59 लाख है।
सीएम कार्यलाय की तरफ से ट्वीट किया गया, ''पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।'' सरकार की ओर से बताया गया कि यदि कोई राशन कार्डधारी अगर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराता है तो झारखंड सरकार प्रति महीने 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर यानी 250 रुपए उनके अकाउंट में कैश ट्रांसफर करेगी। कुल मिलाकर गरीबों को स्कूटर/बाइक में पेट्रोल भराने पर प्रति महीने अधिकतम 250 रुपए का लाभ मिलेगा।
झारखंड सरकार के इस ऐलान के बाद देश के कुछ और राज्यों में इस तरह की मांग उठ सकती है।लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कहा जाता रहा है कि इसमें गरीबों को राहत मिलनी चाहिए। आमतौर पर कमजोर वर्ग के लोग दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल अधिक करते हैं।हेमंत सोरेन सरकार ने अपने इस ऐलान से उन वर्गों को साधने का प्रयास किया है। 25 रुपये प्रति लीटर की बड़ी राहत देने का दांव हेमंत सोरेन सरकार के लिए चुनाव में भी ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कटौती की थी। हालांकि इसके बाद भी यह कहा जा रहा था कि कीमतें काफी ज्यादा हैं गरीब तबकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

