सीएम हेमंत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, पत्नी व दोनों बच्चे कोरोना पाॅजिटिव
सीएम हेमंत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव,पत्नी व दोनों बच्चे कोरोना पाॅजिटिव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर तक कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।घर पर पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम हेमंत की रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बच्चे 12 वर्षीय नितिल सोरेन और 9 वर्षीय विश्वजीत सोरेन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएम आवास से 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गये थे। सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट निगेटिव है अभी कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी है।सीएम की पत्नी और दोनों बच्चों के अलावा उनकी साली की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है।पांचवा संक्रमित सीएम आवास पर तैनात एक गार्ड बताया जा रहा है। सभी होम आइसोलेशन में हैं।
बताया जा रहा है कि कोरोना का हल्का सिम्पटम मिलने के बाद शुक्रवार को सीएम आवास से 13 लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें सीएम की पूरी फैमिली के अलावा उनके सलाहाकार अभिषेक प्रसाद व गार्ड शामिल थे। सैंपल की जांच RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब में हुई थी।पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीएम आवास से 62 और लोगों का सैंपल लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का एहतियात कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। इनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भी कोरोना पॉजिटिव है गए है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और उनसे संपर्क में आये लोगों से कोरोना जांच जरूर कराने के लिए कहा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के साथ कुछ विभागों के सचिव भी पॉजिटिव हुए हैं। तबीयत खराब होने के बाद काफी संख्या में अधिकारी आइसोलेशन में चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के दो संयुक्त सचिव समेत लगभग आधा दर्जन कर्मचारी पॉजिटिव हैं। एनएचएम एमडी, आईडीएसपी के स्टेट इंचार्ज भी बीमार हो गए हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

