सीएम हेमंत ने किया ऐलान, यूक्रेन में फंसे झारखंडियों को किराया देगी सरकार
सीएम हेमंत ने किया ऐलान,यूक्रेन में फंसे झारखंडियों को किराया देगी सरकार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को ऐलान किया है कि यूक्रेन में बने नए गतिरोध के बीच अपने निजी खर्च से झारखंड लौटने वाले राज्यवासियों के टिकट की राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र के साथ मिलकर सभी राज्यवासियों को हरसंभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है। सीएम ने यूक्रेन में झारखंड के फंसे लोगों से संबंधित रिपोर्ट के बाद टिकट का पैसा लौटाने की बात कही है।
पहले दिन 86 ने किया कंट्रोल रूम से संपर्क
सीएम हेमंत की अपील के बाद पहले ही दिन शनिवार को शाम पांच बजे तक राज्य के 16 जिलों के करीब 86 लोगों के फंसे होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली है। इनमें 24 लड़कियां जबकि 62 लड़के हैं।संपर्क करने वाले खासा डरे हुए हैं।सभी किसी तरह वापस लौटना चाहते हैं।आपबीती सुनाते हुए लोगों ने बताया है कि वह पोलैंड, रोमानिया, रसिया के बॉर्डर पर बंकर में छुपे हुए हैं और परिवहन व्यवस्था बहाल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि वहां से निकलकर स्वदेश वापस लौट सकें।
पहले दिन 100 कॉल, अधिकतर मेडिकल छात्र
राज्य सरकार के द्वारा स्थापित कॉल सेंटर पर करीब 100 से अधिक कॉल आए हैं। इनमें झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक के लोगों ने भी संपर्क किया है। कॉल करने वाले ज्यादात्तर मेडिकल के छात्र हैं जो यूक्रेन के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने गये हुए हैं।
.
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

