सीएम हेमंत रांची में गोलियों की तड़तड़ाहट पर गंभीर,आला अधिकारियों को किया तलब
सीएम हेमंत रांची में गोलियों की तड़तड़ाहट पर गंभीर,आला अधिकारियों को किया तलब <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।सूबे की राजधानी रांची के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में अपराधियों के गैंगवार की वारदात को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है।शुक्रवार को मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों को तलब किया।आज शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा भी सभी जिलों के एसपी, जोनल डीआईजी समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।
पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर सख्ती से निपटें :
सीएम हेमंत ने शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस पेशेवर अपराधियों को चिन्हित करे और सख्ती से निपटे। राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे।राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे। विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की अहम जिम्मेदारी है।अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा।
सीएम हेमंत ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को लेकर चिंता जताई। पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मोरहाबादी घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाना चाहिए जाए।दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित हो। मोरहाबादी इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी नगर आयुक्त मुकेश कुमार को दिया गया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आदेश के महत्वपूर्ण बिंदु
मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने या चलने पर रोक रहेगी।सरकारी कर्मियों, मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर व गुरुद्वारा जानेवालों व अंतिम संस्कार में शामिल होने पर आदेश प्रभावी नहीं होगा।
मोरहाबादी मैदान में अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलने या चलने पर रोक रहेगी, लेकिन सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को इससे छूट होगी।हरवे-हथियार जैसे लाठी, डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला लेकर भी मोरहाबादी मैदान में निकलने पर रोक लगायी गयी है।मोरहाबादी में ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार सिर्फ सरकारी कर्मी कर सकेंगे, बाकियों के इस्तेमाल पर रोक
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे राज्यभर में प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों के द्वारा इस संबंध में आगे आदेश जारी किए जाएंगे। सीएम हेमंत ने अपराध नियंत्रण, अपराधियों के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई समेत अन्य बिंदूओं पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।
राजधानी के मोरहाबादी हाई सिक्यूरिटी जोन फायरिंग केस में पुलिस ने शुक्रवार को रांची और जहानाबाद में छापेमारी की। रांची पुलिस ने फिलहाल विपिन सहित दस और संदिग्धों को विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया है।घटना के बाद जिन पांच लोगों की तस्वीर सामने आयी थी, पुलिस उनकी भी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस शुक्रवार को दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही।पुिलस मामले से जुड़े हर बिंदु की गहराई से छानबीन कर रही है।इसके लिए पांच अलग-अलग टीम गठित की गयी है. मुख्य आरोपी में से एक राजू चोटी को घटना के दिन गुरुवार की रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

